देशभर के 61 देशप्रेमी करेंगें अनशन, जुटेंगें हजारों क्रांतिवीर, 30 अप्रेल को दिल्ली जन्तर-मंतर डालेंगें डेरा

लॉकडाउन एवं वैक्सीनेशन से हुए नुकसान का मुआवजा एवं किसानों को एमएसपी गारंटी सहित रखा जाएगा 11 सूत्री मांगपत्र


बैस्ट रिपोर्टर न्यूज (अनिल यादव)। लॉकडाउन एवं वैक्सीनेशन से हुए नुकसान के मुआवजे एवं किसानों को एमएसपी गारंटी सहित कुल 11 सूत्री मांगपत्र को लेकर रविवार 30 अप्रेल 2023 को दिल्ली के जन्तर-मंतर पर देशभर से आने वाले हजारों जागरूक नागरिकों के सानिध्य में 61 देशप्रेमी एक दिन के सांकेतिक अनशन पर बैठेंगें । 

विदित हो कि अनशन के दौरान अनशनकर्ताओं द्वारा सरकार के समक्ष कुल 11 मांगें रखी जाएंगी। अनशन का आयोजन किसी संस्था विशेष द्वारा ना होकर देश भर के जागरूक नागरिकों द्वारा किया जा रहा है, अनशन में उन सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है जो इस 11 सूत्री मांगपत्र में दर्ज एक या एक से अधिक मांग का समर्थन करते हैं। अनशन के दौरान महामारी के वैश्विक षडयंत्र में दवा माफिया व सत्ताधीशों की भूमिका के प्रति जन जागरूकता भी फैलाई जाएगी ।

अनशन के दौरान रखा जाने वाले मांग-पत्र की 11 मांगें इस प्रकार हैं-

(1) लॉक डाउन से देशवासियों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए

(2) वैक्सीनेशन के द्ष्प्रभाव के चलते हुए मौतों एवं साईड इफेक्टस के शिकार नागरिकों एवं उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए

(3) अंग्रेजो द्वारा लूटा गया करीब 400 ट्रिलियन डॉलर (प्रत्येक परिवार का करीब 14 करोड़ रूपया) की घर वापसी करवाई जाए

(4) स्विस बैंक मं जमा करीब 1000 लाख करोड़ रूपये को वापस लाया जाए

(5) जीएसटी,इनकम टैक्स सहित सभी करों (पैट्रोल, डीजल,रसोई गैस,सीएनजी,सम्पत्ति कर आदि) को समाप्त किया जाए

(6) 10 वर्ष से ऊपर के डीजल एवं 15 वर्ष से ऊपर के पैट्रोल वाहनों को जबरदस्ती बंद करने का काला कानून वापस लिया जाए

(7) देश के सभी मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए

(8) गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर सम्पूर्ण देश में गौ-हत्या पर रोक लगाई जाए

(9) किसानों को एमएसपी की गांरटी प्रदान की जाए

(10) ई.वी.एम. चुनाव प्रणाली की समीक्ष की जाए

(11) भष्टाचार रोकने हेतु सभी दलों के चुनाव चिह्न समाप्त किए जाएं

अनशनकर्ताओं की सूची इस प्रकार रहेगी :-

1. गुरूनाम सिंह चढूनी , 2. प्रकाश पोहरे पत्रकार, 3. डॉ.गंगा राम तिवारी, 4. बलदेव राज सूद, 5. विमल कुमार सक्सेना, 6. एडवोकेट स्वर्णदीप त्रिपाठी, 7. रॉकी(त्रिलोकी)राणा, 8. रजनीश झा, 9. यू.एस.राणा, 10. डॉ.वी.एन.उपाध्याय 11. डॉ.तरूण कोठारी, 12. डॉ.विलास जगदाले, 13. गीतानंद महाराज, 14. एडवोकेट प्रसून कुमार मिश्रा, 15.एडवोकेट नरेन्द्र राजपूत, 16. वी.एस.बुंगला, 17. मुकेश शर्मा, 18. संजू बॉक्सर, 19. दिनेश बाली, 20. निर्मला पांडे, 21 संतोष शर्मा, 22. डॉ.कुलदीप कुमार, 23. डॉ.संजीव शर्मा, 24. डॉ.अभय छेड़ा, 25. एडवोकेट अनिल सुभाष, 26. एडवोकेट संजीव गोयल, 27. एडवोकेट साहिल गोयल, 28. संजय जैन, 29. विकास पाटनी, 30. सुनीता सिंह, 31. मनीषा चौधरी, 32. सार्जेंट एम टी उस्मानी, 33. मौहम्मद अशफाक, 34. अनिल यादव पत्रकार, 35. रणवीर जोन, 36. अखिलेश शर्मा, 37. डॉ.देवेंद्र बल्हारा, 38. कैलाश सैनी, 39. ओम भारद्वाज, 40. मोहित तोमर, 41. रानी गुप्ता, 42. निधि, 43. सुशील नरवाल, 44. मुकेश जैन, 45. रविंद्र भारतीय, 46. सुनील कुमार, 47. अनिल मलिक, 48, राजेश यादव, 49. मोहिंदर सिंह, 50. डॉ. अरविंद भारद्वाज, 51. मुद्रिका प्रसाद त्रिपाठी, 52. अनुराधा राव, 53. निधि सिन्हा, 54. सारिका शुक्ला, 55. रेनू सैनी, 56. मनीष जांगड़ा, 57. सरदार हरजुगत सिंह, 58. श्याम स्वदेशी, 59. हरिंदर सिंह लोधी, 60. संतोष कुमार सोनी, 61. रोहित कुमार पत्रकार।