सीए सुधीर भंसाली अध्यक्ष निर्वाचित

बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। आशा पटेल। इन्सोल्वेनेसी प्रोफेशनलस एण्ड वेल्यूयर ऐसोसियेशन ऑफ राजस्थान वर्ष 2021 2023 के  सीए सुधीर भंसाली पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सीए भंसाली भारतीय सीए संस्थान के केन्द्रिय क्षेत्र के अध्यक्ष भी रहे है तथा राष्ट्रिय कार्यकारिनी सदस्य भाजपा सीए सेल भी रहे हैं। राजस्थान सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, अखिल भारतीय कर सलाहकार फेडरेशन (सीऐड) के उपाध्यक्ष भी रहे है। श्री भंसाली फोर्टी के अन्तर्राष्ट्रीय वित्त एवं व्यापार कमेटी के अध्यक्ष तथा आटीसीए के महासचिव के रूप में कई वर्षों तक  सेवाएं दी है।

इस संस्था के महासचिव सीए प्रशान्त शर्मा उपाध्यक्ष सीए अरविन्द कौशिक, महासचिव कोषाध्यक्ष श्री बी.एल.शर्मा तथा श्री सुमीत ढढ्ढा सहसचिव निर्वाचित हुए।

भारत के अर्थव्यवस्था में दिवालिया कानून को गेम चेन्जर के रूप में देखा जा रहा है। यह कानून 2016 में लाया गया था तथा गत वर्षों 2018.19 में बैंकों ने रूपये 66440 करोड तथा 2019.2020 में बैंकों ने रूपये 105773 करोड़ एनपीए की वसूली की है। भंसाली के अनुसार जल्द ही यह कानून व्यक्तियों तथा फर्म पर लागू होने की सम्भावना है तथा इसका विस्तार करके सीमा पार लेनदेन पर भी लागू होने जा रहा है। यह कानून केन्द्रिय सरकार की महत्वपूर्ण योजना इस टू बिजनीस के एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा सकता है तथा माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में इस कानून से व्यापार करना सरल एवं सहज हो जायेगा। इस संस्था की कार्यकारिणी में 7 सदस्य, एडवोकेट राजीव शर्मा़, सुश्री अनुराधा गुप्ता, श्री मनीष छाबड़ा, श्री संजय जैन, श्री विजेन्द्र बांगड़, श्री एच.एम. खुंटेटा, श्री विवेक गुप्ता भी निर्वाचित हुए।