लोकतंत्र और संविधान को बचाना हमारी प्राथमिकता है

 


बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। (रिपोर्ट : अनिल यादव)। सामाजिक लोकतांत्रिक महागठबंधन ने एक प्रेस वार्ता सर्किट हाउस अजमेर में आयोजित की जिसमें सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया (SDPI) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान खान, भारतीय ट्राईबल पार्टी (BTP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वेलाराम, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इण्डिया (API) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दशरथ हिंगोनिया, राजस्थान डेमोक्रेटिक फ्रन्ट (RDF) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र सिंह हीदा ने सम्बोधित किया। 

प्रेस वार्ता को सबांधित करते हुए भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वेलाराम गोधरा ने अपने सबांधन में कहा कि सामाजिक लोकतांत्रिक महागठबंधन केवल राजनीतिक दलों का गठबंधन नही है बल्कि यह सवैंधानिक मूल्यों को बचाने, लोकतंत्र को बचाने, प्रदेश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर मानवाधिकार के हित में काम करना है साथ ही वंचितों, महिलाओं के अधिकारों और प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का दृढ़ संकल्प रखने वाला लोगों का संगम हैं।


उन्होनें आगे कहा कि आज लोकतंत्र खतरें में है संविधान बदलने की साजिश चल रही है, प्रदेश विपक्ष नदारद है सियासी सुरक्षा कवच पहनकर जन प्रतिनिधि भ्रष्टाचार के प्रमुख कारण हैं, महिलाओं पर अत्याचार व दलित प्रताड़ना के साथ ही अल्पसंख्यकों को डराने और आदिवासी समाज को लुटने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, गत 70 वर्षो से अनुसूची क्षेत्र में विशेषकर आदिवासियों को डर और विरासत में मिले हैं, कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही हैं। पाली के दलित युवक की इसलिए हत्या कर दी गई कि उसने मुंछे बड़वा ली और यह बात मनु वादियों को हजम नही हुई। स्कूलों के संचालक बालिकाओं के साथ बलात्कार कर रहै हैं, दलित महिलाओं पर बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही है, निजिकरण के नाम पर दलित और अनुसूचित जाति के लोगों का आरक्षण छीना जा रहा हैं। आदिवासी क्षेत्रों में खनन माफिया आदिवासी समाज के संसाधनों को छीन रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नही कर पा रही हैं।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान खान ने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, अफसरशाही बेलगाम है, वही दूसरी और भाजपा नफरत की सियासत कर रही हैं। भीलवाड़ा जिलें को सांप्रदायिकरण का नया मॉडल बनाया जा रहा हैं, जिले की दरगाहों पर हमले हो रहे है वही दूसरी और कश्मीर फ़ाइल नामक फिल्म के जरिए समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है, साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने किसानों को राहत देने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाए हैं और न ही कर्ज माफी और एम एस पी प्रदान किए जानें के नाम पर उनको भावनात्मक रूप से ठगा जा रहा है।

प्रेस वार्ता में राजस्थान डेमोक्रेटिक फ्रन्ट (RDF) के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गजेंद्र सिंह हीदा (मीणा) ने कहा कि भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने हाल ही में संसद में एक प्रशन पूछा व उसके जवाब में चुनाव से ठीक एक साल पहलें इसको संघ और भाजपा की सोची समझी साजिश मीना-मीणा विवाद को हवा देने वाली बताया।

ऐसे में महागठबंधन में शामिल दलों ने फैसला किया है कि वे जनता के बीच जाएंगे और जनता को कांग्रेस और भाजपा की असलियत बताएंगे और प्रदेश में व्यवस्था परिर्वतन के लिए एक विकल्प पेश करेंगे, ताकि प्रदेश की जनता के सवैंधानिक अधिकारों की रक्षा हो सकें। महागठबंधन प्रदेश के सभी नागरिकों के समान विकास के एजेंडे पर चलते हुए व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम करेगा और नफरत को खत्म करनें के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा।