बैंक ऑफ बड़ौदा जयपुर अंचल द्वारा 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का आयोजन


बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। आशा पटेल। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार 26अक्तूबर   से 1 नवम्बर तक बैंक ऑफ बड़ौदा जयपुर अंचल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 26 अक्तूबर   को जयपुर  अंचल कार्यालय, समस्त   क्षेत्रीय कार्यालयों एवं शाखाओ द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  राजस्थान अंचल के अंचल प्रमुख एवं  महाप्रबंधक  एम एस महनोत ने सीकर में आयोजित  सतर्कता संबंधी कार्यक्रम में अंचल के समस्त स्टाफ़ सदस्यों को  सत्यनिष्ठा पूर्वक कार्य करने के लिए आह्वान किया। अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  उप महाप्रबंधक व उप अंचल प्रमुख  आर सी यादव ने उपस्थित स्टाफ सदस्यों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान माननीय राष्ट्रपति महोदय, उप राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री महोदय एवं केंद्रीय  सतर्कता आयुक्त  के संदेशों को क्रमशः  बी एल मीणा, उप महाप्रबंधक (नेटवर्क),  संतोष कुमार बंसल, क्षेत्रीय प्रमुख (जयपुर क्षेत्र), आलोक सिंघल (सहायक महाप्रबंधक एवं एस एल बी सी संयोजक) एवं  विमलेश झालानी, सहायक महाप्रबंधक ने   पढ़कर सुनाया. तत्पश्चात  आंचलिक कार्यपालकों व क्षेत्रीय प्रमुख के कर कमलों से “सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” के  संदेश के साथ गुब्बारे छोड़ कर रैली को रवाना किया गया।   इसी क्रम में  अंचल  सतर्कता विभाग की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रिकल्चर मार्केटिंग   के स्टाफ एवं विद्यार्थियों हेतु सतर्कता संबंधी आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान  जयपुर क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख  दलराज सिंह धनखड़,   ए के गुप्ता (मुख्य प्रबन्धक एवं  अंचल सतर्कता अधिकारी),  राजेश शर्मा (मुख्य प्रबन्धक, अनु. कार्यवाही),  दीपक गर्ग (मुख्य प्रबन्धक, सतर्कता विभाग),  अमरनाथ मीणा (मुख्य प्रबन्धक, समर्पित जांच अधिकारी),   महेश गुप्ता (वरिष्ठ प्रबन्धक, सतर्कता जयपुर क्षेत्र) सहित  नवीन गर्ग व  रोहित शर्मा एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा ।