ग्लोबल युनाइटेड पंचायत ने किया ‘कामगार संसद’ का आयोजन


बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर (अनिल यादव)। कामगार संसद का आयोजन ग्लोबल युनाइटेड पंचायत के सौजन्य से विनोबा ज्ञान मंदिर सभागार में आयोजित किया गया जिसमें जोधपुर, जयपुर व राजस्थान के विभिन्न अंचलों से कामगार हितैषी लोगों ने भाग लिया। ग्लोबल युनाइटेड पंचायत के संयोजक हनुमान राम ने प्रारम्भिक व्यक्त्व देते हुए चारों कोड की जानकारी दी गई।भारत सरकार द्वारा पारित मज़दूरों के चार कोड जो 1**  code on wage20202** social security code 2020 3** Industrial relations code 2020 4** Occupation safety, health and working condition code 2020 पर क्रमशः चिंतन किया गया। उपस्थित जन समुदाय ने पूंजीपतियों के पक्ष में और मजदूर विरोधी बताया। सरकार ने Ease of doing business  के नाम पर मजदूरों के हित पर कुठाराघात बताया। मजदूर दिवस पर चारों कोड के विरोध में संघर्ष की रणनीति तैयार की जायेगी तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितों की रक्षार्थ जन जन तक इसके मजदूर विरोधी होने की बात पहुंचाई जायेगी। इस संसद के मुख्य वक्ता पी एन मंडोला, सनाढ्य, घनश्याम डेमोक्रोट, जयदयाल सिंह मान,सी बी यादव, रजत गोठवाल, विमल यादव, अर्णव चौधरी, आदि लोगों ने अपना चिंतन प्रस्तुत किया। हनुमान राम ने कामगार संसद के अध्यक्ष की भूमिका में संसद का संचालन किया।