जलदाय कर्मचारी महासंघ प्रतिनिधियों ने अखिल अरोड़ो को ​सौंपा 11 सूत्री मांग—पत्र का रिमाइंडर


बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। राजस्थान राज्य कर्मचारी बेरोजगार मजदूर महासंघ से संबद्ध प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल परिहार के नेतृत्व में आज अखिल अरोड़ा  प्रमुख शासन सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त विभाग के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष में साफा बंधवा कर हार्दिक अभिनंदन करते हुए प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र का पुनः स्मरण पत्र सौंपकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई !

          प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राजस्थान में वर्क चार्ज कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं होने के कारण महासंघ के द्वारा समय-समय पर राज्य सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किए जाने के पश्चात राज्य सरकार के द्वारा दिनांक 1- 1 -95 से प्रदेश के सभी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देते हुए सवीलीकरण के पद स्वीकृत होंगे अतिरिक्त मुख्य सचिव के द्वारा महासंघ को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए पदाधिकारियों को बताया है कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के द्वारा घोषणा होने के तुरंत पश्चात बजट की क्रियानवती करते हुए आदेश प्रसारित कर दिए जाएंगे !

         महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल परिहार ने बताया है कि राजस्थान में करीबन 37 वर्षों से कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिलने के कारण प्रदेश के जलदाय तकनीकी श्रमिकों को बेलदार / सहायक के पद पर ही सेवानिवृत्त होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था !

               महासंघ के अथक प्रयासों के द्वारा मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत के द्वारा वर्क चार्ज कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पदोन्नति का लाभ देने के पश्चात काफी परी लाभ मिलेगा ! राजस्थान में करीबन 50000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा के द्वारा महासंघ के पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया है कि नियमों में संशोधन करते हुए वकर्चार्ज केडर समाप्त किया जा कर सवीलीकरण के पद स्वीकृत करते हुए पदोन्नति एवं सभी परिलाभ दिलवाए जाने का पूर्ण भरोसा दिलवाया है !