ब्रजभाषा में लिखित 'महाभारत कथा' का नाथद्वारा में हुआ विमोचन

बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। साहित्य मंडल द्वारा श्रीनाथद्वारा में आयोजित पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक 'महाभारत कथा' का विमोचन किया गया। इस अवसर पर गोपाल गुप्ता को ब्रजभाषा विभूषण मानद उपाधि से भी अलंकृत किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीनाथद्वारा साहित्य मंडल द्वारा पाटोत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष पर तीन दिवसीय कार्यक्रम  का आयोजन किया जाता है जिसमें ब्रजभाषा वीभूषण] हिंदी साहित्य मनीषी] हिंदी काव्य मनीषी] श्री नाथद्वारा रत्न] संपादक शिरोमणि] पत्रकार प्रवर जैसे समाज शिक्षा एवं साहित्य सेवा के क्षेत्रों में विषिष्ट काम करने वाले लोगों को मानद उपाधियों से अलंकृत किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ 23 फरवरी को हुआ था जोकि 25 फरवरी तक चलेगा।