राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुरा में साईकल वितरण कर मुख्यमंत्री का जताया आभार

                                    रिपोर्ट : आशा पटेल


बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। दुर्गापुरा  के जन प्रतिनिधियों  ने  माननीय मुख्यमंत्री  को धन्यवाद ज्ञापित किया है । वार्ड 86 में माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  के द्वारा चलाई गई बेटियों के लिए निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय दुर्गापुरा  जयपुर में आज  बालिकाओं को निशुल्क साईकिलो का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधालय की  प्राचार्य़ उर्वशी जी ,  पार्षद  दामोदर मीणा , विजय गुप्ता , साधुराम जी   एवं विधालय  के सभी अध्यापक गण और अभिभावक उपस्थित रहे !