ब्रजभाषा विभूषण मानद उपाधि से अलंकृत होंगें वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गुप्ता


बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। साहित्य मंडल द्वारा श्रीनाथद्वारा में आयोजित पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गुप्ता को ब्रजभाषा विभूषण मानद उपाधि से अलंकृत किया जायेगा। 

श्रीनाथद्वारा साहित्य मंडल द्वारा पाटोत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम  का आयोजन किया जाता है जिसमें ब्रजभाषा वीभूषण] हिंदी साहित्य मनीषी] हिंदी काव्य मनीषी] श्री नाथद्वारा रत्न] संपादक शिरोमणि] पत्रकार प्रवर जैसे समाज शिक्षा एवं साहित्य सेवा के क्षेत्रों में विषिष्ट काम करने वाले लोगों को मानद उपाधियों से अलंकृत किया जाता है। कार्यक्रम 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 25 फरवरी तक चलेगा।  

कार्यक्रम में पहले दिन उद्धघाटन के बाद कुल 9 सत्र होंगे माध्यन्ह को गायक कलाकार जे एस आर मधुकर अपनी प्रस्तुति देंगे अंतिम सत्र में ब्रजभाषा कवि सम्मलेन का आयोजन रखा गया है। दूसरे दिन भी मध्याह्न सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतिम सत्र में ब्रजरस माधुरी के अंतर्गत ब्रज के कलाकर अपनी प्रसूतुतियाँ देंगे।  कार्यक्रम के तीसरे दिन अंतिम सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन रखा गया है।